• Fri. May 22nd, 2026

    भाजपा मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर बढ़ा विवाद, जिलाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप

    Share

    प्रजापति समाज के प्रतिनिधियों ने एसपी और डीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

    जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह तथा जिलाधिकारी सैमुअल पाल से मुलाकात कर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

    शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्ज कराई गई आपत्ति से नाराज होकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। इस संबंध में सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

    सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने बताया कि मंडल अध्यक्षों के चयन को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आपत्ति और असहमति व्यक्त की थी। उनका आरोप है कि इसी मुद्दे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ने उन्हें फोन कर अपशब्द कहे, जिससे समाज के लोगों में नाराजगी है।

    वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कुछ लोग लगातार उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि बातचीत के दौरान गुस्से में उनके मुंह से कुछ अपशब्द निकल गए थे, लेकिन उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था।

    मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई और मामले की जांच पर टिकी हुई हैं। शिकायत के आधार पर प्रशासन द्वारा आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed