• Thu. May 21st, 2026

    जौनपुर को मिली विशेष ट्रेन की सौगात, 28 मई से चलेगी गोमती नगर-खोरधा रोड साप्ताहिक स्पेशल

    Share


    ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोमती नगर और खोरधा रोड के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 28 मई से 20 जून तक संचालित होगी। जौनपुर में इसके ठहराव से जिले के यात्रियों को ओडिशा और पूर्वी भारत की यात्रा में विशेष सुविधा मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बताया कि ट्रेन संख्या 05064 गोमती नगर-खोरधा रोड ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन 28 मई से 18 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को गोमती नगर से शाम 6:55 बजे रवाना होगी। मार्ग में यह गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, मऊ, औड़िहार और जौनपुर समेत विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन दूसरे दिन सुबह 5:30 बजे जौनपुर पहुंचेगी और इसके बाद वाराणसी जंक्शन के लिए रवाना होगी। यह विशेष ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन, बालेश्वर, जाजपुर-केन्दुझर रोड और भुवनेश्वर होते हुए तीसरे दिन दोपहर 2:25 बजे खोरधा रोड पहुंचेगी। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *