• Thu. May 21st, 2026

    जमीन विवाद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, तीन घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

    Share


    जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे जमीन विवाद को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और युवक को नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। आपको बता दें विशेषरपुर (साईनाथ) निवासी 30 वर्षीय श्रीप्रकाश यादव पुत्र राजाराम यादव अपनी जमीन के सीमांकन को लेकर नाराज था। युवक का आरोप है कि गाटा संख्या 250 की भूमि का राजस्व कर्मियों द्वारा गलत सीमांकन किया जा रहा है और दबाव बनाकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही है। मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने साफ कहा कि जब तक कोई उच्च अधिकारी मौके पर आकर उसकी शिकायत नहीं सुनेगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। कड़ी धूप के बावजूद वह करीब तीन घंटे तक टावर पर डटा रहा। उसकी मां और स्थानीय लोग लगातार समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। समाचार लिखे जाने तक युवक टावर पर मौजूद था तथा क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *