• Thu. May 21st, 2026

    कड़ी सुरक्षा के बीच लेखपाल भर्ती परीक्षा शुरू

    Share


    21 केंद्रों पर 9696 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    जौनपुर जनपद में लेखपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन गुरुवार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले में कुल 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9696 अभ्यर्थियों की व्यवस्था है।
    परीक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

    सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं पर नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचने, प्रवेश पत्र एवं वैध पहचान पत्र साथ लाने तथा परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    Ashirwad IVF Centre Jaunpur
    Ashirwad IVF Centre Jaunpur

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *