मुंगराबादशाहपुर , जौनपुर । स्थानीय नगर के धौरहरा वार्ड में बन रहे कान्हा गौशाला का शनिवार को अपरान्ह जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र ने आकस्मिक निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने गौशाला के निर्माण व उसमें प्रयुक्त की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर संतुष्टि जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्र ही गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए । उन्होंने कहा कि जितना जल्दी गौशाला का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा उतना जल्दी यहां अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि , अवर अभियन्ता ओम प्रकाश , अवर अभियन्ता सिविल प्रशान्त राय , राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

