• Fri. May 1st, 2026

    श्रमिक हमारे समाज और विकास की रीढ़ : डीएम जौनपुर

    BySatyameva Jayate News

    May 1, 2026
    Share

    जौनपुर। “अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस “के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में निर्माणाधीन जिला कारागार रसैना जौनपुर में श्रमिकों के हितार्थ जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यरत श्रमिकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा लगभग 50 महिला एवं पुरूष श्रमिकों को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए फल वितरित किया गया तथा बच्चों में चाकलेट का वितरण किया गया एवं आज के दिन श्रमिकों को कार्य से अवकाश प्रदान कराते हुए सार्वजनिक भोज की व्यवस्था कराई गई।

    जिलाधिकारी द्वारा समस्त श्रमिकों को श्रमिक दिवस पर बधाई एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिक हमारे समाज और विकास की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही निर्माण कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रत्येक श्रमिक तक पहुँचना चाहिए, इसके लिए सभी श्रमिकों को पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

    कार्यक्रम के दौरान श्रमिक पंजीकरण कैंप एवं स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से श्रमिकों को अवगत कराते हुए श्रम विभाग में पंजीयन कराने की अपील की गई।
    इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जौनपुर, जेल अधीक्षक, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण, तथा श्रमिक उपस्थित रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *